Breaking News

फ्रांस में इबोला के पहले केस की पुष्टि हुई     |   रूस और भारत द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे: क्रेमलिन     |   कोलकाता हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई     |   कोलकाता हादसा: CM शुभेंदु अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे     |   कर्नाटक में 1 जुलाई से लागू होगी वीबीजी राम जी योजना     |  

कार में मिला पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर का शव, हत्या की आशंका

पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर बुधवार रात बठिंडा के आदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी एंड हॉस्पिटल की पार्किंग में एक कार में मृत पाई गईं। वो लुधियाना की रहने वाली हैं और कार बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर बने आदेश मेडिकल इंस्टीट्यूशन में खड़ी थी। 

बठिंडा के एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने कहा, "हमें शाम को एक कॉल मिली कि आदेश अस्पताल के पार्किंग एरिया में खड़ी एक कार से दुर्गंध आ रही है। हमें कार के अंदर एक शव मिला। मामले की सभी एंगल से जांच जा रही है।"

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कमल कौर के परिवार को सूचित कर दिया गया है और जांच जारी है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के इंस्टाग्राम पर 3.8 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।