Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

तेलंगाना के नल्गोंडा में नगर निगम की पानी की टंकी में मिला शव, जांच जारी

तेलंगाना के नल्गोंडा जिले के पुराने शहर हिंदूपुर में नगर निगम की पानी की टंकी में सोमवार को एक शव मिला। शव के बारे में जानकारी तब मिली जब इलाके के लोगों ने पानी की क्वालिटी की शिकायत नगर निगम के जल आपूर्ति कर्मचारियों से की। 

मृतक की पहचान अवुला वामसी के रूप में की गई है, जो कि हनुमान नगर में रहता था और वो मानसिक रूप से बीमार था साथ ही 24 मई से लापता था। मीडिया से बात करते हुए नलगोंडा एसपी ने कहा, "डॉक्टर के मुताबिक, उनकी मौत को दो से तीन दिन हो गए थे और मौत की वजह डूबना था। इसलिए हम जांच कर रहे हैं कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या का।"