Breaking News

चढ़ावा चोरी केस: SBI समेत 3 बैंकों से आरोपियों के खातों-लॉकरों की डिटेल मांगी गई     |   ISKCON ने कोलकाता के वाइस-प्रेसिडेंट राधा रमण दास को सभी पदों से हटाया     |   जम्मू कश्मीर के सोपोर में AK-47, हैंड ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद     |   मुंबई में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, अंधेरी सबवे बंद     |   यूरोप में भीषण गर्मी का कहर: फ्रांस में 1,000 से अधिक लोगों की मौत, अलर्ट जारी     |  

Karnataka: उत्तराखंड में जान गंवाने वाले तीन ट्रैकरों के शव बेंगलुरू पहुंचे

उत्तराखंड में खराब मौसम की वजह से जान गंवाने वाले तीन ट्रैकरों के शव शुक्रवार सुबह दिल्ली से बेंगलुरू लाए गए। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। हिमालयन व्यू ट्रैकिंग एजेंसी, मनेरी ने 29 मई को 22 सदस्यों की ट्रैकिंग टीम को उत्तरकाशी से 35 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर भेजा था। उन्होंने बताया कि टीम में कर्नाटक के 18 और महाराष्ट्र के एक ट्रैकर के अलावा तीन गाइड शामिल थे।

सरकारी अधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड में खराब मौसम की की वजह से जान गंवाने वाले तीन ट्रैकरों के शव शुक्रवार सुबह 5.45 बजे दिल्ली से इंडिगो फ्लाइट से बेंगलुरू हवाई अड्डे पर पहुंचे। सरकारी अधिकारियों ने शवों को उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की।" 

उन्होंने बताया कि मरने वालों की पहचान पद्मिनी हेगड़े, वेंकटेश प्रसाद और आशा सुधाकर के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि बाकी छह ट्रैकरों के शव शुक्रवार को दिन में पहुंचेंगे।

कर्नाटक के राजस्व मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा बचे हुए 13 लोगों को लेकर गुरुवार शाम बेंगलुरू पहुंचे थे। हादसे की खबर मिलने पर बचाव अभियान की निगरानी करने के लिए कृष्णा बायरे गौड़ा बुधवार को देहरादून गए थे। 

मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने बुधवार को संबंधित अधिकारियों को ट्रैकर्स के बचाव और मरने वालों के शवों को तुरंत राज्य में लाने का निर्देश दिया था। राजस्व मंत्री के मुताबिक ट्रैकर्स की टीम बर्फीले तूफान में फंस गई थी।