Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

बच्चों की पतंगबाजी में खूनी खेल!

बिहार के भागलपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पतंग उड़ाने के मामूली विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई थी. आज इस घटना के दो दिन बाद एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट के लोगों के घर में घुसकर पांच लोगों पर चाकू से हमला कर दिया. घायलों में तीन भाई और दो बहन हैं. वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौक पर पहुंच गई है और घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. इनमे दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं आरोपी फरार हो गए हैं.

भागलपुर के सुरखिकल मोहल्ले में में दो दिन पहले कुछ बच्चे पतंग उड़ा रहे थे. पड़ोस के दूसरे घर के बच्चे भी पतंग उड़ा रहे थे. पतंग उड़ाते समय दोनों घरों के बच्चों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और देखते ही देखते यह छोटा विवाद मारपीट और हाथापाई तक पहुंच गया. बच्चों की इस लड़ाई में अब परिवार वाले शामिल हो गए और दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई. हालांकि, दूसरे पड़ोसियों ने आकर तब मामला शांत करा दिया था, जिसके बाद दोनों परिवार शांत होकर अपने-अपने घर लौट गए, लेकिन दूसरे पक्ष के मन में अभी भी गुस्सा था.