Breaking News

दलबदल कानून के तहत AAP दाखिल करेगी याचिका, संजय सिंह बोले - सभापति को पत्र देंगे     |   केरल के CM की हीटवेव से बचाव और तैयारियों पर कल सुबह 11 बजे हाई लेवल मीटिंग करेंगे     |   WB चुनाव: CRPF के DG ने हाई लेवल बैठक की, 2nd फेज वोटिंग तैयारियों का जायजा लिया     |   बिहार: राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लोक भवन से रवाना     |   AAP को छोड़कर राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल बीजेपी में शामिल हुए     |  

अरविंद केजरीवाल को आशीर्वाद मुहीम… सुनीता केजरीवाल ने जारी किया WhatsApp नंबर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शुक्रवार को एक बार अपना वीडियो मैसेज जारी किया है. सुनीता केजरीवाल ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि आज से आम आदमी पार्टी अपना नया अभियान शुरू कर रही है. सुनीता केजरीवाल ने कहा कि आज से हम केजरीवाल को आशीर्वाद मुहीम शुरू कर रहे हैं. दिल्ली वाली सीधे अपनी बातें अपने मुख्यमंत्री तक पहुंचा सकते हैं.

सुनीता केजरीवाल ने एक नंबर जारी करते हुए कहा कि दिल्ली के लोग इस व्हाट्सप्प नंबर पर अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं यहां भेज सकते हैं. उन्होंने कहा कि इस नंबर पर आप सभी के जो मैसेज आएंगे, उन्हें मैं अरविन्द केजरीवाल तक पहुंचा दूंगी. उन्होंने अपने संदेश में जो नंबर दिया है, वो इस प्रकार है- 8297324624. सुनीता केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोग इस नंबर पर अरविंद जी के लिए दुआएं, आशीर्वाद, प्यार और सुझाव भेज सकते हैं.