गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे के पास दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र में संचालित एक फैक्ट्री में ब्लास्ट से 3 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए हैं.
बताया जाता है कि बॉयलर फटने से हादसा हुआ है. आसपास की बिल्डिंग और मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं. दमकल विभाग की टीमें आग बुझाने में जुटी हुई हैं.