Breaking News

केरलम में आज से भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी     |   राज्यसभा में आज पेश होगा एंटी पेपर लीक बिल 2026, कल लोकसभा से हुआ था पास     |   कांवड़ यात्रा शुरू, हरिद्वार से पश्चिमी यूपी तक हाई अलर्ट     |   सावन के पहले दिन उज्जैन में महाकाल की विशेष भस्म आरती संपन्न, उमड़ा आस्था का सैलाब     |   उपचुनाव: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर सीट पर आज मतदान     |  

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पहली बार हुआ बर्ड सर्वे

मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पहला बर्ड्स समर सर्वे चल रहा है।

गर्मी के मौसम में टाइगर रिजर्व में मौजूद पक्षियों का सर्वे करने के लिए देश भर से 70 पक्षी वैज्ञानिक पार्क के मेन जोन और बफर जोन में 35 जगहों पर सर्वे कर रहे हैं।

जनवरी 2024 में किए गए बर्डे सर्वे के नतीजे भी आ गए हैं। इनमें पता चला है कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पक्षियों की लगभग 255 प्रजातियां हैं। इनमें से दो प्रजाति ऐसी हैं जो पहले कभी इस टाइगर रिजर्व में नहीं देखी गईं ।

बांधवगढ़ में चल रहे सर्वे के नतीजे ईबर्ड पर अपलोड किए जाएंगे। ये साइट भारत में मौजूद पक्षियों का डेटा ऑनलाइन रखती है।