बिहार में पटना के इस्कॉन मंदिर में पुजारियों ने रविवार रात मंदिर के स्टाफ पर मारपीट का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि इसमें मंदिर के अध्यक्ष समेत दूसरे अधिकारी शामिल हैं। पुजारियों ने ये भी आरोप लगाया कि जब वो पुलिस में शिकायत दर्ज कराने गए तो मंदिर प्रशासन के बाउंसरों ने उनकी पिटाई की।
जिसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये विवाद इस्कॉन मंदिर में अंदरूनी गुटबाजी की वजह से हुआ। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।