Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

बिहार: वैशाली में करंट लगने से नौ कांवड़ियों की मौत

बिहार के वैशाली जिले में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कम से कम नौ कांवड़ियों की मौत हो गई और तीन अन्य झुलस गए। वैशाली के जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने सोमवार को  बताया, “ये घटना रविवार रात करीब 11.15 बजे उस समय हुई, जब कांवड़िये जलाभिषेक करने के लिए सोनपुर में बाबा हरिहर नाथ मंदिर जा रहे थे।” 

मीणा के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि कावंड़िये उनके लिए तय किए गए यात्रा मार्ग का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे। वे जलाभिषेक करने के लिए बाबा हरिहर नाथ मंदिर जा रहे थे, तभी उनका वाहन हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

मीणा ने बताया कि जिला प्रशासन ने प्रत्येक मृतक के परिवार के सदस्यों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि का चेक सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। 

इससे पहले, हाजीपुर-सदर के उपमंडलीय अधिकारी रामबाबू बैठा ने पत्रकारों को बताया कि सुल्तानपुर गांव के इंडस्ट्रियल पुलिस थाना इलाके में हुई इस घटना में नौ कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से झुलस गए। उन्होंने कहा कि तीनों घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।