बिहार के गया डोभी रोड पर टेकुना बाजार के पास नेशनल हाइवे पर बुधवार रात पलटे इथेनॉल टैंकर में भीषण आग लग गई।
आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
टैंकर को सुरक्षित हटाने के लिए क्रेन मंगाई गई, इथेनॉल टैंकर को क्रेन से उठाते समय वे बिजली के तार के संपर्क में आ गया और शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई, साथ ही कुछ दुकानों में भी आग लग गई