नेपाल के काठमांडू से आए भूकंप के झटके शुक्रवार को बिहार के अलग-अलग हिस्सों में महसूस किए गए। बिहार के मधुबनी और समस्तीपुर में शुक्रवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेपाल के काठमांडू के पास शुक्रवार सुबह-सुबह 6.1 तीव्रता का जोरदार भूकंप महसूस किया गया।
हालांकि, भूकंप से किसी तरह के नुकसान या हताहत की तत्काल कोई सूचना नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र के मुताबिक काठमांडू से 65 किलोमीटर पूर्व सिंधुपालचौक जिले में कोडारी राजमार्ग पर सुबह तीन बजकर 51 मिनट पर भूकंप आया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 दर्ज की गई।
भूकंप काठमांडू घाटी और उसके आसपास महसूस किया गया। नेपाल सबसे सक्रिय ‘टेक्टोनिक’ जोन (भूकंपीय इलाके चार और पांच) में से एक में है, जिससे यहां अक्सर भूकंप आते रहते है।