Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

बिहार: छठ पर्व के लिए औरंगाबाद के देव सूर्य मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

बिहार के औरंगाबाद जिले में बना देव सूर्य मंदिर देश के सबसे प्रतिष्ठित और प्राचीन मंदिरों में से एक है। ये मंदिर सूर्य देव को समर्पित है। देव सूर्य मंदिर का इतिहास बहुत दिलचस्प है। इसका आर्किटेक्चर बेहद अनूठा है। खास बात ये है कि यहां साल में दो बार छठ मनाई जाती है।

माना जाता है कि 100 फीट से ज्यादा ऊंचाई पर बने इस मंदिर का निर्माण भगवान विश्वकर्मा ने त्रेता युग में एक रात में किया था। मंदिर के तालाब को लेकर मान्यता है कि इसके पानी से त्वचा से जुड़ी बीमारियां ठीक हो जाती हैं। यही वजह है कि मंदिर में हमेशा श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। छठ के मौके पर झारखंड, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से श्रद्धालु यहां हर साल आते हैं। छठ का पहला दिन मंगलवार से शुरू हो गया है। अगले तीन दिन तक देशभर में बड़े धूम धाम से छठ मनाई जाएगी