Breaking News

पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हुए     |   FIFA 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह     |   UAE, कतर, बहरीन, जॉर्डन... दहल उठे अमेरिकी ठिकाने, ईरान का जबरदस्त पलटवार     |   अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के जवाबी हमलों के बाद कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में धमाके     |   ईरान ने मध्य-पूर्व में कई अमेरिकी ठिकानों पर फिर से हवाई हमले किए     |  

बिहार: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पटना जाएंगे

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी एकदिवसीय यात्रा पर पटना आ रहे हैं। 19 दिन के अंदर यह दूसरा मौका है जब राहुल गांधी पटना आ रहे हैं। स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चौधरी की जयंती समारोह पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्हें आमंत्रण दिया गया था। जगलाल चौधरी दलित समाज से आते हैं। आने वाले समय में बिहार में विधानसभा चुनाव है। इन्हीं सब को देखते हुए राहुल गांधी आज कार्यक्रम में शामिल हो रहे। 

राहुल गांधी पटना एयरपोर्ट से मौर्या होटल जाएंगे। कुछ देर रुकने के बाद वह श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम से निकलने के बाद वह सीधे कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान के घर पर जाएंगे। दो दिन पहले ही उनकेबेटे के इंतकाल हो गया है। इसके बाद वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां इससे पहले वह 18 जनवरी को संविधन सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होने पटना आए थे। वह बिहार प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय सदाकत आश्रम भी गए थे।