Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, कोर्ट ने जारी किए आदेश     |   बांकीपुर उपचुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी     |   शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |  

बिहार: दरभंगा में दो समुदायों के बीच झड़प, छह लोग गिरफ्तार

बिहार के दरभंगा जिले में दो समुदायों के सदस्यों ने कथित तौर पर एक-दूसरे पर पथराव किया। अधिकारियों ने सोमवार को ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये घटना कुशेश्वरस्थान पुलिस थाना क्षेत्र के केवटगामा पचियारी गांव में हुई। घटना उस समय हुई जब रविवार शाम को एक प्रार्थना सभा के बाद लोगों का एक समूह लौट रहा था।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण-दरभंगा) आलोक ने बताया कि स्थिति पर तत्काल काबू पा लिया और घटना में किसी के चोटिल होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अब तक घटना के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है और 45 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, "ये घटना उस समय हुई जब एक समुदाय के लोगों ने कलश शोभा यात्रा से लौट रहे दूसरे समुदाय के लोगों पर छतों से पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि मामूली झड़प भी हुई। एक अफवाह फैली कि एक मुर्गी को लाठी से पीटा गया है जिसके कारण कथित तौर पर ये घटना हुई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। घटना में किसी के चोटिल होने की सूचना नहीं है।"

उन्होंने कहा, "हमने दोनों पक्षों के उपद्रवियों की पहचान कर ली है। 45 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।"
उन्होंने कहा कि इलाके में सांप्रदायिक सौहार्द सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारी हालात पर कड़ी नजर रख रहे हैं।