Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

Bihar: सीएम नीतीश कुमार ने कैंसर रोगियों के इलाज के लिए नई मशीन का उद्घाटन किया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पटना में कैंसर रोगियों के इलाज के लिए लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाली एक नई मशीन का उद्घाटन किया। मेदांता अस्पताल की तरफ से वेरियन एज नाम की ये मशीन पहली बार बिहार को मिली है।

मशीन के बारे में कंपनी के एमडी नरेश त्रेहान ने कहा, "ये नई मशीन वेरियन एज, इसमें वो टेक्नोलॉजी है जो बीन को बहुत ही नेरो करके जिस चीज को हमने ट्रिट करना है, जो ट्यूमर को, वो ट्यूमर जो है पूरा इफेक्टिव एक्स-रे उसको मिल जाएगा, आसपास नुकसान नहीं होगा।" 

उन्होंने कहा कि इस मशीन के जरिए लोगों को बहुत कम साइड इफेक्ट होंगे। इससे पहले, लखनऊ के मेदांता अस्पताल ने उत्तर भारत की पहली वेरियन एज रेडिएशन मशीन के उद्घाटन के साथ कैंसर के खिलाफ अपना अभियान शुरू किया था।