बिहार के CM नीतीश कुमार आज बाढ़ ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे. राज्य की कई नदियां उफान पर हैं. कोसी, बागमती और गंडक नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. नदी के किनारे के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. सीएम नीतीश आज चंपारण और गोपालगंज के इलाके का हवाई सर्वेक्षण करेंगे.