Breaking News

योगी आदित्यनाथ कर्तव्य भवन पहुंचे, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात     |   बांकीपुर से वीणा मानवी का नामांकन रद्द     |   जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से फिर लगाई गुहार     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   J-K के सांबा जिले में ड्रोन मार गिराया गया     |  

बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024: उद्योग सचिव बंदना प्रेयसी ने नई नीतियों का ऐलान किया

बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 के उद्घाटन सत्र में, उद्योग सचिव बंदना प्रेयसी ने निवेश और विकास को बढ़ावा देने के मकसद से सेक्टर स्पेसिफिक नीतियों का ऐलान किया। इनमें खाद्य प्रसंस्करण, फार्मास्यूटिकल्स, विनिर्माण, जैव ईंधन और लकड़ी के उद्योगों से जुड़ी नीतियां हैं।

उन्होंने बताया कि किस तरह इनके लिए पहले ही निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। उद्योग सचिव ने कहा कि बिहार सरकार व्यवसाय के अनुकूल माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बिहार के सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम की तारीफ की। गौरतलब है कि ये सिस्टम व्यापार करना आसान बनाता है।
उन्होंने कहा कि ये सिस्टम स्टेज वन क्लीयरेंस, लाइसेंस और वित्तीय मंजूरी सुनिश्चित करता है। इसे पूरी तरह से औद्योगिक विभाग नियंत्रित करता है।"