बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान 7 जिलों में वज्रपात की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वज्रपात से हुई इन मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सोमवार को कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह प्रभावित परिवारों के साथ हैं.
जमुई और कैमूर में 3-3, रोहतास में 2-2 के अलावा सारण, सहरसा, भोजपुर और गोपालगंज में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई. सीएम नीतीश ने मृतक के परिजनों को आज ही 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने के निर्देश दिया है.