Breaking News

सहारनपुर: कांवड़ यात्रा सुरक्षा को पुलिस का कंट्रोल रूम तैयार, 3 हजार CCTV लगाए     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   उत्तराखंड: हरिद्वार में गंगा नदी में 4 कांवड़िए डूबे, SDRF ने सभी शव बरामद किए     |   राष्ट्रमंडल खेलः महिला बॉक्सिंग के फाइनल में पहुंचीं प्रीति पवार, पक्का किया रजत पदक     |  

नागपुर हिट एंड रन मामले में बड़ा खुलासा

महाराष्ट्र के नागपुर में पिछले महीने एक हिट एंड रन का मामला सामने आया था। इस मामले में 82 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई थी. अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में कई अहम सबूत मिले हैं जिससे सामने आया कि हिट एंड रन की आड़ में बुजुर्ग की इरादतन हत्या की गई थी.

पूरा मामला 300 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी का है. पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग की हत्या की साजिश उसकी बहू ने ही रची थी. तो वहीं ससुर के मर्डर की आरोपी बहू टाउन प्लानिंग डिपार्टमेंट में असिस्टेंट डायरेक्टर है.