मानहानि मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को बड़ी राहत मिली है. बेंगलुरु की अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है.
भाजपा के विधानपरिषद सदस्य और महासचिव केशव प्रसाद ने कांग्रेस नेताओं सिद्धरमैया, शिवकुमार एवं राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया था.