Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा बदलाव, गणेश गोदियाल को मिली कांग्रेस की कमान

Ganesh Godiyal: कांग्रेस हाईकमान ने गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है, कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।

उत्तराखंड में अभी 14 महीने बचें हैं लेकिन उत्तराखंड में मुख्य राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस चुनावी मोड में आ गए हैं, जहां भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है. तो वहीं कांग्रेस ने भी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है. कांग्रेस ने अपने प्रदेश संगठन में बड़ा फेरबदल किया है. कांग्रेस संगठन ने नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में गणेश गोदियाल को जिम्मेदारी दी है.

इसके साथ ही प्रीतम सिंह को प्रचार समिति का अध्यक्ष और डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं करण माहरा को कांग्रेस कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य भी नियुक्त किया है, तो दूसरी तरफ पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति की कमान दी गई है.

बता दें कि गोदियाल दूसरी बार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए हैं। इससे पहले वह 22 जुलाई 2021 से 10 अप्रैल 2022 तक यह दायित्व निभा चुके हैं।