Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

बिहार की सियासत में नई हलचल, भोजपुरी गायक और IPS अधिकारी ने थामा जन सुराज का दामन

Bihar: भोजपुरी गायक रितेश पांडे और हिमाचल प्रदेश कैडर के पूर्व आईपीएस अधिकारी जयप्रकाश सिंह शुक्रवार को जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए। किशोर ने पार्टी में उनका स्वागत करते हुए कहा, "हमने जानबूझकर वे दिन चुना है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आ रहे हैं और वे अपनी बड़ी-बड़ी बातों से लोगों को लुभाने की कोशिश करेंगे।" 

सारण जिले के निवासी जयप्रकाश सिंह ने कहा कि उन्होंने 25 साल की सेवा के बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) इसलिए ली "क्योंकि मुझे एहसास हुआ कि जन सुराज मेरे गृह राज्य में इतिहास रचने वाली है।” रितेश पांडे ने हिंदी गीत गाया, जिसमें "राज्य में सभी को रोजी रोटी मिले" सुनिश्चित करने की जन सुराज पार्टी की आकांक्षा को रेखांकित किया गया है।