Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

Bengal coal scam: मुख्य आरोपित अनूप माझी ने आसनसोल में सीबीआई कोर्ट में किया सरेंडर

पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के कथित कोयला चोरी घोटाले के मुख्य आरोपितों में से एक, अनूप माझी ने मंगलवार सुबह आसनसोल में सीबीआई अदालत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। अधिकारी ने बताया कि माझी उर्फ ​​लाला कुछ समय से फरार था।

सीबीआई अधिकारी ने कहा ''उन्होंने (लाला) आज सुबह आसनसोल में एक विशेष अदालत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।'' हालांकि, कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी और पुरुलिया नहीं छोड़ने का निर्देश दिया। कथित घोटाला पश्चिम बंगाल के आसनसोल और उसके आसपास कुनुस्तोरिया और काजोरा इलाकों की खदानों से जुड़ा है।

सुप्रीम कोर्ट ने पहले माझी को इस शर्त पर गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी थी कि वो जांच में सहयोग करेंगे। अधिकारी ने कहा कि सीबीआई इस मामले में 21 मई को चार्जशीट दायर करेगी। जांच एजेंसी ने 2020 में जांच शुरू की थी।

कथित घोटाले के सिलसिले में पहले लाला के साथी माने जाने वाले गुरुपद माझी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। बाद में तीन को जमानत मिल गई, जबकि गुरुपद तिहाड़ जेल में हैं।