Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

बजाज ऑटो की थोक बिक्री मार्च में 25 फीसदी बढ़ी

बजाज ऑटो लिमिटेड की थोक बिक्री में मार्च में सालाना आधार पर 25 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई जिसमें 3,65,904 इकाइयों का निर्यात भी शामिल है। बयान के अनुसार, पुणे की वाहन विनिर्माता ने मार्च 2023 में 2,91,567 दोपहिया और कमर्शियल वाहन बेचे थे। मार्च 2024 में कुल घरेलू बिक्री 18 फीसदी बढ़कर 2,20,393 इकाई हो गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में 1,86,522 इकाइयां बेची गई थीं। 

समीक्षाधीन महीने में कुल निर्यात 39 प्रतिशत बढ़कर 1,45,511 इकाई रहा, जो मार्च 2023 में 1,05,045 इकाई था। कंपनी ने 31 मार्च 2024 को समाप्त वित्त वर्ष में 4,350,933 इकाइयों की थोक बिक्री की। ये वित्त वर्ष 2022-23 में बेची गई 3,927,857 इकाइयों से 11 फीसदी ज्यादा हैं।