Breaking News

दलबदल कानून के तहत AAP दाखिल करेगी याचिका, संजय सिंह बोले - सभापति को पत्र देंगे     |   केरल के CM की हीटवेव से बचाव और तैयारियों पर कल सुबह 11 बजे हाई लेवल मीटिंग करेंगे     |   WB चुनाव: CRPF के DG ने हाई लेवल बैठक की, 2nd फेज वोटिंग तैयारियों का जायजा लिया     |   बिहार: राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लोक भवन से रवाना     |   AAP को छोड़कर राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल बीजेपी में शामिल हुए     |  

माता मूर्ति से मिलने माणा रवाना हुए बदरीविशाल के सखा उद्धवजी

चीन सीमा क्षेत्र के माणा गांव में आज माता मूर्ति मेला आयोजित किया जाएगा। सुबह दस बजे बदरी विशाल के सखा उद्धवजी माता मूर्ति से मिलने माणा गांव स्थित माता मूर्ति मंदिर रवाना हो गए है। इसके चलते अब दोपहर तीन बजे तक बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। तीन बजे के बाद दर्शन शुरू हो जाएंगे। 

शनिवार दोपहर को माणा गांव से क्षेत्रपाल घंटाकर्ण जी बदरी विशाल को माता मूर्ति आने का न्यौता देने बदरीनाथ मंदिर पहुंचे थे। इस मौके पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। आज माता मूर्ति मंदिर में विशेष पूजा अर्चना, अभिषेक आदि धार्मिक कार्यक्रम आयोजित  किए जाएंगे।