Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

Baby बस 2 मिनट का दर्द है… गर्लफ्रेंड को गला दबाकर मार डाला

महाराष्ट्र के नवी मुंबई से गायब हुई 19 साल की लड़की की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पिछले एक महीने से लापता युवती की हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस कामयाब रही है. वैष्णवी नाम की लड़की की हत्या उसके ही बॉयफ्रेंड ने गला घोंट के कर दी. बाद में बॉयफ्रेंड ने खुद आत्महत्या कर ली. पुलिस ने वैष्णवी की हत्या वाइस नोट से की है. पुलिस को हत्या करने वाले युवक के मोबाइल फोन में एक वॉइस नोट मिला है. इसमें सुनाई दे रहा है कि बेबी.. बस 2 मिनट, ज्यादा परेशानी नहीं होगी… फिर हम दूसरे जन्म में प्रवेश करेंगे.

पुसिस का कहना है कि 24 साल के आरोपी वैभव बुरुंगले ने खारघर में वैष्णवी की हत्या की है. हत्या के बाद उसका शव वहीं छोड़ दिया. बाद में हत्यारे बॉयफ्रेंड ने ट्रेन के नीचे कटकर जान दे दी. 19 वर्षीय वैष्णवी बाबर और वैभव बुरांगले नवी मुंबई के कलंबोली इलाके में रहते थे. दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे. शादी भी करना चाहते थे, लेकिन उनके परिवारवाले दोनों के रिश्ते का विरोध कर रहे थे.

हत्या के वारदात की सिलसिलेवार जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 12 दिसंबर को वैष्णवी कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी. इसके बाद वह वापस नहीं लौटी. बेटी के लापता होने पर परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस को एक महीने बाद भी पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं मिला.