Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

अंतिम संस्कार से पहले बाबा सिद्दीकी का पार्थिव शरीर उनके घर लाया गया

एनसीपी (अजित पावर गुट) के नेता बाबा सिद्दीकी का अंतिम संस्कार रविवार शाम को होगा। लेकिन उससे पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए मुंबई में उनके घर पर रखा गया है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की शनिवार को मुंबई के बांद्रा इलाके में तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। शाम साढ़े आठ बजे उनके शव को मरीन लाइन्स के बड़ा कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।

बाबा सिद्दीकी को शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे मुंबई के खेर नगर में उनके बेटे के दफ्तर के बाहर तीन लोगों ने रोका और गोली चला दी। उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।