Breaking News

बरगी डैम क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद मिला एक बच्चे का शव, मृतकों की संख्या 10 हुई     |   ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान     |   बंगाल: ममता बनर्जी आज काउंटिंग एजेंट्स संग करेंगी अहम बैठक     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |   खराब मौसम के चलते 3 दिनों में केदारनाथ धाम की 50 प्रतिशत हेलीकॉप्टर टिकट कैंसिल     |  

बसपा ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में अपने 9 और उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी. ये बसपा के उम्मीदवारों की चौथी सूची है. पार्टी ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी के दिनेश लाल यादव (निरहुआ) और समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव के खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष रहे भीम राजभर को उतारा है. वहीं, फैजाबाद से पार्टी ने ब्राह्मण उम्मीदवार सच्चिदानंद पांडे को टिकट दिया है, जबकि घोसी सीट से पूर्व बसपा सांसद बालकृष्ण चौहान को चुनावी अखाड़े में उतारा है.

बसपा ने धौरहा से श्याम किशोर अवस्थी, एटा से मोहम्मद इरफान, फैजाबाद से सच्चिदानंद पांडे, बस्ती से दयाशंकर मिश्र, गोरखपुर से जावेद सिमनानी, चंदौली से सत्येन्द्र कुमार मौर्य और राबर्ट्सगंज से धनेश्वर गौतम को टिकट दिया है. इससे पहले 3 अप्रैल को पार्टी ने 12 उम्मीदवारों का ऐलान किया था, जिसमें गाजियाबाद से नंद किशोर पुंडीर और लखनऊ से सरवर मलिक को मैदान में उतारा था.