Breaking News

यौन उत्पीड़न केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा     |   केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अरुणाचल के बाढ़ प्रभावित केयी पानयोर का दौरा किया     |   FCRA बिल पर 12 अगस्त को संसद में चर्चा संभव, हमें यही बताया गया: मिजोरम सीएम     |   कोचिंग अग्निकांड केस: SC ने लखनऊ विकास प्राधिकरण को अवमानना ​​का नोटिस थमाया     |   महाराष्ट्र: बॉम्बे HC का डॉक्टरों की हड़ताल पर स्वतः संज्ञान, IMA को नोटिस जारी     |  

बसपा ने जारी की उम्मीदवारों की 5वीं सूची

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की है. लिस्ट में 11 प्रत्याशियों के नाम हैं. पार्टी ने वाराणसी से अतहर जमाल लारी को उतारा है. वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा बसपा ने सपा के गढ़ मैनपुरी से अपना प्रत्याशी बदल दिया है. यहां से शिव प्रसाद यादव को टिकट दिया गया है. वहीं, बदायूं से मुस्लिम खान को उम्मीदवार बनाया गया है. बांदा से मयंक द्विवेदी, डुमरियागंज से ख्वाजा समसुद्दीन, जौनपुर से धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह को टिकट मिला है.