Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

जालौर से बीएसपी प्रत्याशी लाल सिंह ने वापस लिया नाम, वैभव गहलोत को देंगे समर्थन

Rajasthan: राजस्थान की जालौर सिरोही सीट से बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के उम्मीदवार लाल सिंह ने लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार को अपना नामांकन वापस ले लिया। लाल सिंह के नामांकन वापस लेने के फैसले से बसपा समर्थकों को निराशा हुई।

बता दें कि लाल सिंह पूर्व में बीएसपी से पहले कांग्रेस के पदाधिकारी भी रहे हैं लेकिन कांग्रेस ने वैभव गहलोत को जालौर सिरोही से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद उन्होंने कांग्रेस को छोड़ दिया था। अब वापस उन्होंने बसपा से चुनाव नहीं लड़ने और कांग्रेस के समर्थन में अपना नाम वापस लिया।

बीएसपी के प्रभारी हरिश्चंद्र गौड़ ने कहा कि, " बहुजन समाज पार्टी के साथ इन्होंने बहुत बड़ा धोखा किया इन्होंने। हमने इन पर बहन मायावती जी ने अपना विश्वास जताया और इन्होंने बहुत बड़ी -बड़ी बातें की थी कि हम राजपूत समाज से हूं और मेरा समाज बीएसपी और दलित समाज के साथ रहेगा। और साथ में रहकर इस सीट को निकालूंगा।लेकिन आप बिक गए। आपको बिकना नहीं चाहिए था। यदि आपको बिकना था और आपको कीमत लगानी थी तो आप हमारे राष्ट्रीय पार्टी के साथ धोखा नहीं करते। हमारे दलिल समाज के साथ धोखा नहीं करते। हमारे संपूर्ण कार्यकर्ता के साथ धोखा किया। हमारा वोटर इनसे बदला लेगा।"