Breaking News

ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान     |   बंगाल: ममता बनर्जी आज काउंटिंग एजेंट्स संग करेंगी अहम बैठक     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |   खराब मौसम के चलते 3 दिनों में केदारनाथ धाम की 50 प्रतिशत हेलीकॉप्टर टिकट कैंसिल     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |  

हर वक्त चौकन्ने रहते हैं BSF के जवान, सीमाओं की निगहबानी में उस्ताद है देश की पहली रक्षा पंक्ति

Punjab: पंजाब के वाघा-अटारी सीमा पर बीएसएफ के जवान हर वक्त मुस्तैद और सतर्क रहते हैं। बीएसएफ देश की पहली रक्षा पंक्ति है। लिहाजा वे किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए प्रशिक्षित होते हैं। वाघा-अटारी सीमा पर बीएसएफ के जवान आधुनिक हथियारों से लैस हैं। उन्हें निशानेबाजी और फौरन कार्रवाई करने जैसा कठोर प्रशिक्षण दिया जाता है। इनकी बदौलत वे बखूबी सीमा पार के खतरों को नेस्तनाबूद करते हैं।

स्वतंत्रता दिवस से पहले, फिजां में देशभक्ति की भावना भरी होती है। जवान भी देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहते हैं। वे बताते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद, देशभक्ति की भावना पहले से कहीं ज्यादा प्रबल हो गई है।

बीएसएफ अधिकारी बताते हैं कि इस साल का स्वतंत्रता दिवस समारोह पहले से कहीं ज्यादा भव्य होगा। कुछ जवानों को अफसोस होता है कि वो आजादी का जश्न उन लोगों के साथ नहीं मना पाते, जिनकी रक्षा करते हैं। सीमा का निगहबानी का कर्तव्य आड़े आ जाता है।

इसकी भरपाई जोशीले नृत्य से होती है। देशभक्ति के गीत शुरू होते ही जवान जोश से भर उठते हैं। उनके दिलों में देश के लिए अथाह प्रेम की झलक थिरकते हुए कदमों में सामने आती है। अटूट समर्पण के साथ बीएसएफ के जवान दिन-रात, हर मौसम में साहस और अनुशासन के साथ हमारी सीमाओं के एक-एक इंच की रक्षा करते हैं। इसी की बदौलत देशवासी चौबीसों घंटे चैन की जिंदगी जी पाते हैं।