Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

चंडीगढ़ से बीजेपी ने किरण खेर का टिकट काटा, संजय टंडन को बनाया उम्मीदवार

Chandigarh: बीजेपी ने बुधवार को चंडीगढ़  लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार का ऐलान कर दिया। बीजेपी ने मौजूदा सांसद किरण खेर का टिकट काटकर संजय टंडन को टिकट दे दिया। हिमाचल प्रदेश के लिए पार्टी के सह-प्रभारी संजय टंडन ने चंडीगढ़ से टिकट देने के लिए पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद दिया। चंडीगढ़ में एक जून को आम चुनाव के अंतिम चरण में वोट डाले जाएंगे।

टिकट मिलने के बाद संजय टंडन ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मुझे चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया। मैं नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देना चाहता हूं जिनसे मैंने बहुत कुछ सीखा। मैं भरोसा दिलाता हूं 400 सीटों में से चंडीगढ़ उनकी पहली सीट होगी।''

बीजेपी ने अपनी 10वीं लिस्ट में कुल नौ लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसमें सात उत्तर प्रदेश से, एक चंडीगढ़ से और एक पश्चिम बंगाल से है। किरण खेर पहली बार 2014 में चंडीगढ़ से सांसद बनीं थीं। उन्होंने 2019 में फिर से चंडीगढ़ से जीत हासिल की थी।