Breaking News

नकल माफिया सपा-कांग्रेस की देन: सीएम योगी     |   पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |   हम न्यूक्लियर पावर की अगली पीढ़ी को बढ़ाने में कर रहे दुनिया का नेतृत्व: ट्रंप     |  

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की चौथी लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जम्मू कश्मीर के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को छह उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की। पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रविंदर रैना को नौशेरा से उम्मीदवार बनाया गया है।

पार्टी की ओर से जारी इस सूची के मुताबिक, लाल चौक से इंजीनियर ऐजाजा हुसैन, ईदगाह से आरिफ रजा, खानसाहिब से अली मोहम्मद मीर, चरार-ए-शरीफ से ताहिद हुसैन और राजौरी से विबोध गुप्ता पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

जम्मू कश्मीर में चुनाव तीन चरणों - 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि काउंटिंग आठ अक्टूबर को होगी।