बीजेपी नेता और तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने सोमवार को कहा कि हर नेता सम्मान का हकदार है।
तमिलिसाई तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख अन्नामलाई के पूर्व सीएम और एआईएडीएमके अध्यक्ष एडप्पादी पलानीस्वामी पर दिए बयान का जवाब दे रही थीं। दरअसल, अन्नामलाई ने पलानीस्वामी को 'अनपढ़' कहा था।
तमिलिसाई ने कहा, "मुझे उनके (अन्नामलाई) बयानों पर टिप्पणी करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। वे प्रदेश अध्यक्ष हैं। इसलिए आपको ये सवाल उनसे पूछना चाहिए। लेकिन मैं जो कहना चाहूंगी वो ये है कि हर नेता को सम्मान दिया जाना चाहिए।" अन्नामलाई ने पलानीस्वामी को 'अनपढ़' कहने के अलावा विपक्ष के नेता को 'पार्टी का सबसे ज्यादा बोली लगाने वाला एजेंट' भी बताया।