Breaking News

NH-44 बंद, फंसे यात्रियों के लिए जम्मू डिवीजन चलाएगा विशेष ट्रेन     |   मैसूर भारत की शाश्वत सांस्कृतिक पहचान, आपने इस परंपरा को संजोकर रखा: PM मोदी     |   आज युवाओं को हर क्षेत्र में मौका मिल रहा है: PM मोदी     |   कावड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर में 3 अगस्त से 10 अगस्त तक सभी स्कूलों की छुट्टी     |   कुवैत में ईरानी ड्रोन हमला, सेना ने कई ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

ममता बनर्जी के बयान पर भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद का पलटवार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद ने कहा, "भाजपा तो ऐसे ही प्रवेश(पश्चिम बंगाल में) कर चुकी है, अभी तो और करेगी। CAA का कोई संबंध NRC से नहीं है। क्या वे(ममता बनर्जी) नहीं चाहती हैं कि जो बांग्लादेश से आए हिंदू हैं, जो पीड़ित हैं और जो अमानवीय त्रास्दी से त्रस्त हैं, उन्हें देश में स्थान मिले? मैं ईद के दिन कोई राजनीतिक बात नहीं करूंगा। सभी को शुभकामनाएं लेकिन पश्चिम बंगाल के नतीजे बहुत चौंकाने वाले होंगे जहां भाजपा बहुत बुरी तरह से ममता बनर्जी और उनकी पार्टी को परास्त करेगी।"