जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करने की पांचवीं वर्षगांठ पर श्रीनगर में बीजेपी ने जश्न मनाया। श्रीनगर में बीजेपी नेताओं ने मिठाइयां बांटी और नारे लगाए।
पार्टी प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा, "हम बहुत खुश हैं। इस दिन जम्मू कश्मीर का भारत में विलय हुआ था। अनुच्छेद 370 और 35 ए के निरस्त होने के बाद पांच अगस्त, 2019 को अलगाववाद और उग्रवाद की भावना खत्म हो गई है।" इस मौके पर जम्मू में बीजेपी नेताओं ने रैली निकाली। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने भी इसमें हिस्सा लिया।