Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

मथुरा से बीजेपी उम्मीदवार हेमा मालिनी ने वृन्दावन में किया रोड शो

उत्तर प्रदेश के मथुरा से दो बार की सांसद और बीजेपी उम्मीदवार हेमा मालिनी ने मंगलवार को वृंदावन में रोड शो किया। उन्होंने लोगों से 'कमल' को यानी बीजेपी को वोट देने की अपील की। हेमा मालिनी के रोड शो में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। मथुरा लोकसभा क्षेत्र में दूसरे चरण के दौरान 26 अप्रैल को मतदान होगा। दो बार की सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी का मुकाबला कांग्रेस के मुकेश धनगर और बीएसपी के सुरेश सिंह से होगा।