Breaking News

यौन उत्पीड़न केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा     |   केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अरुणाचल के बाढ़ प्रभावित केयी पानयोर का दौरा किया     |   FCRA बिल पर 12 अगस्त को संसद में चर्चा संभव, हमें यही बताया गया: मिजोरम सीएम     |   कोचिंग अग्निकांड केस: SC ने लखनऊ विकास प्राधिकरण को अवमानना ​​का नोटिस थमाया     |   महाराष्ट्र: बॉम्बे HC का डॉक्टरों की हड़ताल पर स्वतः संज्ञान, IMA को नोटिस जारी     |  

अमृतसर से BJP के उम्मीदवार को वाई प्लस सिक्योरिटी

अमेरिका में भारत के राजदूत रह चुके पूर्व आईएफएस अधिकारी और पंजाब की अमृतसर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार तरणजीत सिंह संधू को वाई प्लस सिक्योरिटी दी गई है। तरणजीत सिंह संधू हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए थे। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा और अन्य नेताओं की मौजूदगी में तरणजीत सिंह संधू ने मार्च में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी। इस दौरान संधू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी।