Breaking News

सहारनपुर: कांवड़ यात्रा सुरक्षा को पुलिस का कंट्रोल रूम तैयार, 3 हजार CCTV लगाए     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   उत्तराखंड: हरिद्वार में गंगा नदी में 4 कांवड़िए डूबे, SDRF ने सभी शव बरामद किए     |   राष्ट्रमंडल खेलः महिला बॉक्सिंग के फाइनल में पहुंचीं प्रीति पवार, पक्का किया रजत पदक     |  

सिंहभूम से प्रचार के दौरान बीजेपी उम्मीदवार गीता कोरा पर हमला

झारखंड के सिंहभूम से बीजेपी उम्मीदवार गीता कोरा पर एक 'विशेष पार्टी' से जुड़े लोगों ने सरायकेला-खरसावां जिले के एक गांव में चुनाव प्रचार के दौरान हमला किया। इस हमले में उनकी पार्टी के कुछ सदस्य घायल हो गए हैं। 
गम्हरिया और मनोहरपुर गांव में कुछ ग्रामीणों ने गीता कोरा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण इस बात का विरोध कर रहे थे कि गीता कोरा पिछले पांच साल में एक भी बार गांव नहीं आई थीं। गीता कोरा ने एफआईआर दर्ज कराकर मामले की जानकारी चुनाव आयोग को दी है। गीता कोरा ने कहा कि हमले में घायल हुए पार्टी कार्यकर्ताओं की मेडिकल जांच की जा रही है।