Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

जम्मू में भाजपा की विजय संकल्प रैली आज, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे संबोधित

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के आखिरी तीसरे चरण में एमए स्टेडियम जम्मू में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजय संकल्प रैली करेंगे। रैली में जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों से करीब 50 हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटाई जाएगी। इस रैली के साथ ही भाजपा का मुख्य प्रचार अभियान भी थम जाएगा, जिसके बाद डोर टू डोर मतदाताओं तक पहुंचा जाएगा। इससे पहले मोदी ने कटड़ा में रैली की थी।

रैली में सुबह 10 बजे तक कार्यकर्ताओं को पहुंचने को कहा गया है, जिसमें करीब 11.30 बजे मोदी आएंगे। रैली में संभावित भीड़ को देखते हुए हजारों कुर्सियां लगाई गई हैं। मौसम के मिजाज को देखते हुए भी पंडाल को पूरी तरह से वाटर प्रूफ बनाया गया है।