Breaking News

दलबदल कानून के तहत AAP दाखिल करेगी याचिका, संजय सिंह बोले - सभापति को पत्र देंगे     |   केरल के CM की हीटवेव से बचाव और तैयारियों पर कल सुबह 11 बजे हाई लेवल मीटिंग करेंगे     |   WB चुनाव: CRPF के DG ने हाई लेवल बैठक की, 2nd फेज वोटिंग तैयारियों का जायजा लिया     |   बिहार: राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लोक भवन से रवाना     |   AAP को छोड़कर राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल बीजेपी में शामिल हुए     |  

भाजपा अध्यक्ष बोले- अपराधियों में जाति तलाश रहा विपक्ष,

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि विपक्ष अपराधियों में जाति को तलाश रहा है। योगी सरकार की अपराधियों के प्रति जीरो टालरेंस की नीति है। विपक्ष की विभेदकारी व संविधान विरोधी नैरेटिव को जनता ने नकार दिया है। इमरजेंसी लगाने वाली कांग्रेस और इंडी गठबंधन का झूठ जनता जान चुकी है। जनता को पीएम मोदी और उनके कामों पर भरोसा है। वह केंद्र सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर मंगलवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में नरेंद्र मोदी पहले ऐसे गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें जनता ने लगातार तीसरी बार बागडोर सौंपी है। वह भारत के इकलौते ऐसे नेता हैं, जो 22 साल से लगातार जनसेवा व जन सरोकारों से जुड़े हैं। उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार का पिछले 10 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। पूरे विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है।