Breaking News

यूपी और पंजाब की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी LJP, चिराग पासवान का ऐलान     |   तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली AIIMS रेफर किए गए लालू यादव     |   'सोनम वांगचुक को चादरों की आड़ में चोरों की तरह ले गई पुलिस', अभिजीत दीपके बोले     |   पंजाब-हरियाणा पुलिस का बड़ा इंटरनेशनल ऑपरेशन, अंगोला में 2 कुख्यात गैंगस्टर गिरफ्तार     |   कर्नाटक CM डीके शिवकुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात     |  

बिहार: राज्यपाल से मिले राधा मोहन सिंह, कहा- लोकसभा चुनाव की तैयारी बड़ी मुस्तैदी से कर रहे

बीजेपी सांसद राधा मोहन सिंह ने शनिवार को पटना राजभवन में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अरलेकर से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि शनिवार को होने वाली बीजेपी सांसदों और विधायकों की बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होगी।

राधा मोहन ने कहा, ''हमारी बैठक जो आज की है वो है लोकसभा चुनावी की तैयारी की। हमारी लोकसभा चुनाव की तैयारी पर कोई धुंध नहीं है। बड़ी मुस्तैदी से हम लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं।"