Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

केरल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की दूसरी सूची जारी, 39 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा

Kerala Assembly Elections 2026: भारतीय जनता पार्टी ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची गुरुवार को जारी की, जिसमें अरनमुला सीट से पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन को मैदान में उतारा गया है।

पार्टी ने नट्टिला सीट से सी.सी. मुकंदन को अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी द्वारा जारी सूची के अनुसार, तनूर सीट से दीपक पुझक्कल और कासरगोड से अश्विनी एम.एल. चुनाव लड़ेंगे।
मंजरी सीट से पथमाश्री एम. और कोंगड सीट से रेनू सुरेश चुनाव लड़ेंगी।

बीजेपी ने इससे पहले अपनी पहली सूची में 47 उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे।