Breaking News

घरेलू ATF की कीमत 1,15,000/किलोमीटर से घटाकर हुई ₹1,10,000/किलोमीटर     |   नेपाल में पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी कटौती, LPG सिलेंडर में भी 100 रुपये सस्ता     |   चीन का कड़ा संदेश, शी जिनपिंग बोले- राष्ट्रीय संप्रभुता से कोई समझौता नहीं     |   नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की     |   बिहार STF ने अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का किया भंडाफोड़, करोड़ों की नशीली दवाएं जब्त, 6 अरेस्ट     |  

Karnataka: बीजेपी ने सड़कों की खराब हालत के खिलाफ प्रदर्शन किया; बेंगलुरु में गड्ढों को भरा

Karnataka: बीजेपी ने बुधवार को बेंगलुरु समेत कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया और राज्य भर में सड़कों की खराब स्थिति और गड्ढों की समस्या को लेकर सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। बेंगलुरु में बीजेपी नेताओं ने गड्ढे भरकर प्रदर्शन किया। राज्य के दूसरे हिस्सों में 'रास्ता रोको' (सड़क नाकाबंदी) प्रदर्शन हुए।

बेंगलुरु के येलहंका में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व विधायक एस.आर. विश्वनाथ ने किया। पूर्व विधायकों और नेताओं ने पार्टी के उत्तरी बेंगलुरु क्षेत्र में गड्ढे भरकर प्रदर्शन किया। राज्य में सड़कों की स्थिति, खासकर बेंगलुरु में गड्ढों से भरी सड़कों को लेकर कांग्रेस सरकार को तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

शहर में सड़कों की खराब स्थिति के लिए आलोचना झेलने के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अधिकारियों को एक महीने की समय सीमा तय की है ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि सभी गड्ढे भर दिए जाएं और सड़कें अच्छी स्थिति में रहें।

बेंगलुरु में उद्योग जगत के दिग्गज जैसे इंफोसिस के पूर्व सीएफओ मोहनदास पई और बायोकॉन की चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ सहित कई प्रमुख लोगों ने हाल ही में राज्य सरकार से तुरंत हस्तक्षेप करने का आग्रह किया था।

सड़कों की स्थिति के खिलाफ आक्रोश तब और बढ़ गया जब ऑनलाइन ट्रकिंग प्लेटफॉर्म ब्लैकबक ने खराब इंफ्रास्ट्रक्चर की समस्याओं का हवाला देते हुए बेंगलुरु के आउटर रिंग रोड (ओआरआर) पर बेलंदूर स्थित अपने दफ्तर को दूसरे राज्य में शिफ्ट करने का फैसला किया।