Breaking News

कोलकाता: टीएमसी छात्र यूनियन के दफ्तर में मिले जले हुए नोट, करोड़ों रुपये की नकदी नष्ट     |   बिहार में सम्राट चौधरी कैबिनेट की बैठक कल, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती है मोहर     |   सरकार का बड़ा एक्शन, सीबीएसई चेयरमैन और सेक्रेटरी को हटाया गया     |   चेन्नई पोर्ट पर सल्फर गैस लीक, लोगों ने की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कतों की शिकायतें     |   गद्दारी करने वालों को सन्मति दे भगवान: ममता बनर्जी     |  

बिहार में पहली बार बनी बीजेपी सरकार, सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

Bihar: भारतीय जनता पार्टी के नेता सम्राट चौधरी ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली। चौधरी इस पद पर आसीन होने वाले, बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री हैं। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने चौधरी को मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

राज्यपाल ने जनता दल (यूनाइटेड) के विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को यहां लोकभवन में मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के शीर्ष नेता भी शामिल हुए।

राज्य में सत्तारूढ़ एनडीए में बीजेपी, जेडीयू और तीन अन्य पार्टियां शामिल हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और चिराग पासवान, नीतीश कुमार और एनडीए के सभी विधायक शामिल थे। नीतीश कुमार अब राज्यसभा सदस्य हैं। उन्होंने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और अपने मंत्रिमंडल को भंग कर दिया जिसमें चौधरी उप-मुख्यमंत्री थे और उनके पास गृह मंत्रालय का महत्वपूर्ण प्रभार था।

चौधरी 2017 में बीजेपी में शामिल हुए थे। उन्हें मंगलवार को बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जैसे शीर्ष पदाधिकारियों की उपस्थिति में विधायक दल का नेता नामित किया गया। संसदीय बोर्ड ने चौहान को इस परिवर्तन के लिए ‘‘केंद्रीय पर्यवेक्षक’’ के रूप में नामित किया था।