Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

कंगना रनौत ने मंडी में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया, राज्य की कांग्रेस सरकार पर बोला हमला

Himachal Pradesh: बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने सोमवार को मंडी में बाढ़ प्रभावित नाचन का दौरा किया और अपने लोकसभा क्षेत्र में हाल ही में आई बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। रणौत ने स्यांज ग्राम पंचायत का दौरा किया जहां बाढ़ के पानी में बह जाने से 11 लोगों की मौत हो गई है।

जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर कंगना ने कहा, "ये जो क्लाइमेट को लेकर थोड़े चेंज के इश्यूज हैं ये हिमाचल के लिए बहुत दर्दनाक है और मुझे लगता है अब आने वाले समय में खास कर जो चाहे वो नदियों के आसपास की जगहें हों, पूरा उनका सर्वे कर के और बरसात के टाइम में एक स्थानीय सरकार को अलग-अलग तरह के मुझे लगता है रास्ते निकालने पड़ेंगे। लोगों को रिलोेकेट करना पड़ेगा।" 

कंगना का ये दौरा कांग्रेस पार्टी की आलोचना के बाद हुआ है। कांग्रेस ने आपदा के दौरान कंगना की गैरहाजिरी पर सवाल उठाए थे।