Breaking News

प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर प्रशासन पर उठाए सवाल     |   कबिनी बांध से 12,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया     |   कर्नाटक: शिवमोगा में भूस्खलन से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत     |   कबिनी बांध से 12,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया     |   केरल: भारी बारिश के बीच मूझियार, कल्लारकुट्टी, एराट्टयार, लोअर पेरियार, पोरिंगलकुथु बांधों में रेड अलर्ट जारी     |  

ओडिशा में पार्टी आसानी से बहुमत हासिल कर लेगी, बीजेडी नेता वी. के. पांडियन का दावा

ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ राज्य विधानसभा के चुनाव भी हो रहे हैं। सत्ता में काबिज बीजेडी के नेता वी. के. पांडियन ने शुक्रवार को दावा किया उनकी पार्टी को तीसरे दौर के चुनाव के बाद विधानसभा में आसानी से बहुमत मिल जाएगा। पांडियन ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि भगवान जगन्नाथ और ओडिशा के लोगों के आशीर्वाद से राज्य के मुख्यमंत्री और बीजेडी को तीसरे चरण के चुनाव के बाद आसानी से बहुमत मिल जाएगा। 

पांडियन ने कहा कि ओडिशा बीजेपी के सभी नेता बीजेडी और सीएम नवीन पटनायक की रणनीति की वजह से अपनी विधानसभा सीट से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, जिसकी वजह से बीजेपी के राष्ट्रीय नेताओं को राज्य में प्रचार के लिए आना पड़ रहा है। पांडियन का मानना है कि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को गाली देकर बीजेपी के नेता बीजेडी की मदद कर रहे हैं। उनके मुताबिक इसी वजह से बीजेडी को ज्यादा वोट शेयर मिलेगा।

पांडियन का कहना है कि ये काफी दुखद है कि बीजेपी नेताओं के संवाद के ऐसे तरीके ने राजनैतिक स्तर को इतना नीचे गिरा दिया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ वोट पाने के लिए महान नेताओं को नीचा नहीं दिखाया जा सकता।पांडियन ने कहा जो लोग ऐसा कर रहे हैं उन्हें न तो इतिहास और न ही ओडिशा के लोग माफ करेंगे। उनका कहना है कि इसका नतीजा चार जून को आ जाएगा।