Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

जम्मू कश्मीर के सोनमर्ग टूरिस्ट रिजॉर्ट में हिमस्खलन, कोई हताहत नहीं

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के सोनमर्ग में मंगलवार रात को टूरिस्ट रिजॉर्ट में हिमस्खलन हुआ, लेकिन इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात 10:12 बजे मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में सोनमर्ग रिजॉर्ट में हिमस्खलन हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि ये बड़ा हिमस्खलन सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसमें बर्फ इमारतों को ढकती हुई दिख रही है। हालांकि, उन्होंने ये भी बताया कि किसी के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

अधिकारियों ने सोमवार को जिले में तेज या खतरनाक हिमस्खलन की चेतावनी दी थी। पिछले 24 घंटों में सोनमर्ग और घाटी के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से भारी बर्फबारी हुई है।