Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

केजरीवाल के इस्तीफे के ऐलान के बाद आतिशी की मांग

दिल्ली की मंत्री और आप पार्टी के नेता आतिशी ने कहा कि आज के दिन राजनीति में ऐतिहासिक दिन में दर्ज हुआ. भारत के इतिहास में कोई एक नेता ऐसा नहीं रहा होगा, जिसने इतनी हिम्मत दिखाई हो. जनता के बीच जाकर कहा हो कि यदि ईमानदार हूं तो वोट देना और यदि ईमानदार नहीं हो तो वोट नहीं देना. आतिशी ने अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के ऐलान के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बातें कहीं. उन्होंने चुनाव आयोग से नवंबर में दिल्ली का चुनाव कराने की मांग की.

उन्होंने कहा कि दिल्ली में चुनाव कराने के लिए विधानसभा भंग करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब मात्र छह माह बची है. उन्होंने कहा कि दिल्ली की सरकार कितनी दिन चलेगी, यह चुनाव आयोग की घोषणा पर निर्भर करेगा कि चुनाव आयोग कब चुनाव कराने का ऐलान करता है.