Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

Punjab: अटारी सीमा पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और बीएसएफ के करतब, देशभक्ति से सराबोर हुए दर्शक

Punjab: पंजाब की अटारी-वाघा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस यादगार बना दिया। सीमा हजारों उत्साही दर्शकों से खचाखच भरी थी। खास कर गणतंत्र दिवस के दिन वे देशभक्ति की भावना से सराबोर थे।

सीमा चौकी पर राष्ट्रीय ध्वज उतारने की दैनिक रस्म से पहले, यहां की सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली। मल्लखंब जैसे एथलेटिक करतब के साथ पंजाबी और दूसरे मनमोहक लोक नृत्यों ने दर्शकों में जोश भर दिया। उन्होंने कलाकारों के कौशल और सटीकता की जमकर तारीफ की।

बीएसएफ बाइकर्स के रोमांचक स्टंट और जोश भरे संगीत की धुन ने दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंचा दिया। बीएसएफ के डॉग स्क्वाड ने अपने कुशल प्रशिक्षण से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इनमें देशी नस्लों के कुत्ते भी थे।

सूरज ढलने पर ध्वजारोहण समारोह शुरू हुआ। बीएसएफ के जवान सटीक मार्च करते हुए निकले। ये समारोह की अनूठी खासियत है और दुनिया भर में मशहूर है। सीमा पर देशभक्ति के नारे गूंज रहे थे। लोग भावुक थे। तिरंगा लहराते हुए दर्शक देशभक्ति की धुनों पर थिरकने से खुद को नहीं रोक पाए।

सूर्यास्त के समय ध्वज उतारने की रस्म के साथ कार्यक्रम खत्म हुआ। बीएसएफ का कौशल और राष्ट्रीय गौरव हर किसी के लिए यादगार बन गया। इस सीमा चौकी पर रोजाना होने वाला समारोह 1959 से चला आ रहा है। ये भारत के प्रमुख सैन्य आकर्षणों में एक है। 77वें गणतंत्र दिवस ने समारोह में चार चांद लगा दिए।